होमसिरमौरआटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज

आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज

-

नाहन, 24 अक्तूबर। जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला सिरमौर शमशेर सिंह ने जिले के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि यदि उन्हें उचित मूल्य की दुकान से प्राप्त राशन की गुणवत्ता में कमी या निर्धारित दर से अधिक मूल्य वसूले जाने संबंधी कोई शिकायत हो तो वे विभाग के टोल फ्री नंबर 1967 अथवा दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। विभाग द्वारा शिकायतों का समयबद्ध निवारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत उपभोक्ताओं को अनुदानित दरों पर जिले में कार्यरत 380 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को अनुदानित दरों पर खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा खाद्यान्नों विशेषकर गेहूं के आटे की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा हर माह निगम के थोक गोदामों तथा जिले में कार्यरत 12 आटा मिलों से आटे के नमूने एकत्रित कर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की शिमला स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

LATEST POSTS

लोजा में 15 लाख की लागत से निर्मित स्कूल के कमरों का किया लोकार्पण

नाहन, 27 अक्तूबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत लोजा मानल में...

भारतीय सेना टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन...

एचपीवी वैक्सीन अभियान 29 मार्च से 24 मई तक -सीएमओ

नाहन:  जिला सिरमौर में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान  के...

प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे तीन ड्रम, एक व्यक्ति हिरासत में

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र...

Most Popular

spot_img