होमक्राइमशिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौके पर गई...

शिलाई सड़क पर दर्दनाक हादसा, 26 वर्षीय युवक की मौके पर गई जान; दूसरे की हालत गंभीर

-

पांवटा साहिब 28 अक्टूबर, 2026: पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक पीछे से एक पिकअप वाहन से टकरा गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान विकेश (26) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है, जबकि घायल गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, हादसा किशनकोट के पास राजबन क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में विकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

LATEST POSTS

लोजा में 15 लाख की लागत से निर्मित स्कूल के कमरों का किया लोकार्पण

नाहन, 27 अक्तूबर। उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत लोजा मानल में...

भारतीय सेना टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स में आवेदन करने का आज आखिरी मौका, जल्द कर लें अप्लाई

भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC-145) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन...

एचपीवी वैक्सीन अभियान 29 मार्च से 24 मई तक -सीएमओ

नाहन:  जिला सिरमौर में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के मुंह का कैंसर) से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान  के...

प्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे तीन ड्रम, एक व्यक्ति हिरासत में

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में पुलिस ने जमीन के नीचे छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र...

Most Popular

spot_img