होमसिरमौरSirmaur News:विकसित भारत के निर्माण में छोटे उद्योग बनेंगे बड़ी ताकत :...
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

Sirmaur News:विकसित भारत के निर्माण में छोटे उद्योग बनेंगे बड़ी ताकत : राज्यपाल

-

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख आधार बनकर उभरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में MSME सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह क्षेत्र न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा कर रहा है, बल्कि देश के औद्योगिक विकास और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रहा है।

राज्यपाल मंगलवार को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब में लघु उद्योग भारती की काला अंब इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने जनसेवा के लिए समर्पित की गई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर सार्वजनिक सेवा के लिए रवाना किया। कार्यक्रम में लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

राज्यपाल ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय सेवा की भावना भी उतनी ही जरूरी है। लघु उद्योग भारती द्वारा एंबुलेंस जनसेवा के लिए समर्पित करना उद्योग जगत की सामाजिक संवेदनशीलता और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि देश में 7.47 करोड़ से अधिक पंजीकृत MSME इकाइयां 32 करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने में योगदान दे रही हैं। ये इकाइयां देश की जीडीपी, विनिर्माण और निर्यात क्षेत्र को मजबूती देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उन्हें संस्थागत वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने, आधुनिक तकनीक से जोड़ने और कारोबार को आसान बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। एक अप्रैल 2025 से लागू MSME की संशोधित वर्गीकरण व्यवस्था से छोटे और मध्यम उद्योगों के विस्तार तथा नए निवेश के अवसर बढ़े हैं।

उन्होंने बताया कि संशोधित व्यवस्था के तहत सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए निवेश की सीमा क्रमशः 2.5 करोड़, 25 करोड़ और 125 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, इनके वार्षिक कारोबार की सीमा बढ़ाकर क्रमशः 10 करोड़, 100 करोड़ और 500 करोड़ रुपये कर दी गई है।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और क्रेडिट गारंटी योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उद्यमियों को वित्तीय सहायता, स्वरोजगार और व्यवसाय विस्तार के अवसर मिल रहे हैं। सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि ऐसा मजबूत औद्योगिक वातावरण तैयार करना है, जिसमें उद्यमी नवाचार, आधुनिक तकनीक और नए बाजारों के माध्यम से आगे बढ़ सकें।

काला अंब के औद्योगिक योगदान की सराहना करते हुए राज्यपाल ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक क्षेत्र हिमाचल प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, रोजगार सृजन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की अपार क्षमता रखते हैं। उन्होंने लघु उद्योग भारती की भी सराहना करते हुए कहा कि संगठन उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करने के साथ आपसी सहयोग, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की भावना को बढ़ावा दे रहा है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए तथा काला अंब क्षेत्र के पंचायत प्रधानों को सम्मानित किया। उन्होंने लघु उद्योग भारती की काला अंब इकाई के पदाधिकारियों और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को जनकल्याण की इस पहल के लिए बधाई दी।

इससे पहले लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद धूमल ने राज्यपाल का स्वागत किया तथा प्रदेश में संगठन के माध्यम से स्थापित औद्योगिक इकाइयों की जानकारी दी। संगठन के सदस्य अखिल माहेश्वरी ने काला अंब इकाई की गतिविधियों और सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष अखिल मोहन ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

LATEST POSTS

Paonta News:नेंज मेड साइन्स फार्मा की पहल से विद्यार्थियों को मिला पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन

औद्योगिक क्षेत्र रामपुर घाट स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई मैसर्स नेंज मेड साइन्स फार्मा ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते...

पत्रकारिता और साहित्य जगत ने खोया अपना साथी, अरुण डोगरा का निधन

जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध कवि अरुण डोगरा का सोमवार शाम एम्स कोठीपुरा में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की...

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

पांवटा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम...

Most Popular

spot_img