होमक्राइमभीषण सड़क हादसे से दहला गिरिपार, बेटी जिंदगी और मौत के बीच

भीषण सड़क हादसे से दहला गिरिपार, बेटी जिंदगी और मौत के बीच

-

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शिलाई उपमंडल के अंतर्गत कांडो भटनोल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घायल बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दीवाली से कुछ दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, इस घटना से पूरे गिरिपार क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

LATEST POSTS

 चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की अहम जिम्मेदारी,पाँवटा साहिब में भाजपा संगठन को नई धार देने की तैयारी

हितेन्द्र कुमार धवन ने मंडल के छह मोर्चों के प्रभारी किए नियुक्त, युवाओं को संगठन से जोड़ने की मिलेगी नई गति पाँवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी

हमारी सरकार ने एशियाई खेलों एवं पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब...

दिवाली पर्व को सुरक्षित एवं सुनियोजित ढंग से मनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक

उपमण्डलाधिकारी पांवटा साहिब द्विज गोयल की अध्यक्षता में आज एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में दिवाली पर्व को सुरक्षित एवं सुनियोजित ढंग से मनाने...

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान स्थित उनकी प्रतिमा पर...

भारत के लौह पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि इन दोनों महान...

Most Popular

spot_img