होमक्राइमपांवटा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

पांवटा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

-

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब वन मंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनको विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है।

विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमंत धमकी दे रहा था कि यदि 10 हजार रुपये नहीं दिए, तो दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे। इस पर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने जाल बिछाया और वह रंगे हाथों टीम की गिरफ्त में आ गया। शिकायतकर्ता इकराम ने बताया कि वह भगानी गांव का एक मजदूर है। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भगानी सुमंत ने उसके जीजा ज़ुल्फ़ान को यमुना नदी से रेत ले जाने पर उसके दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी और उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

इस शिकायत पर पांवटा साहिब में विजिलेंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।

LATEST POSTS

राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में GMSSS अम्बोया का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में GMSSS अम्बोया का शानदार प्रदर्शन 40 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लिया भाग, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए उत्कृष्ट...

भीषण सड़क हादसे से दहला गिरिपार, बेटी जिंदगी और मौत के बीच

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शिलाई उपमंडल के अंतर्गत कांडो भटनोल के समीप एक...

 चरणजीत सिंह चौधरी को युवा मोर्चे की अहम जिम्मेदारी,पाँवटा साहिब में भाजपा संगठन को नई धार देने की तैयारी

हितेन्द्र कुमार धवन ने मंडल के छह मोर्चों के प्रभारी किए नियुक्त, युवाओं को संगठन से जोड़ने की मिलेगी नई गति पाँवटा साहिब। भारतीय जनता पार्टी...

सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भारी बढ़ोतरी

हमारी सरकार ने एशियाई खेलों एवं पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब...

Most Popular

spot_img