होमसिरमौरPaonta News:नेंज मेड साइन्स फार्मा की पहल से विद्यार्थियों को मिला पढ़ाई...
Html code here! Replace this with any non empty raw html code and that's it.

Paonta News:नेंज मेड साइन्स फार्मा की पहल से विद्यार्थियों को मिला पढ़ाई और खेल में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन

-

औद्योगिक क्षेत्र रामपुर घाट स्थित प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई मैसर्स नेंज मेड साइन्स फार्मा ने सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत अपनी वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर घाट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। 20 नवंबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में कंपनी की ओर से कक्षा पहली से बारहवीं तक के लगभग 681 विद्यार्थियों को निःशुल्क शैक्षणिक एवं दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म स्वेटर, स्कूल बैग, जूते, जुराबें सहित अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। इसके अलावा बच्चों को बिस्कुट, चिप्स एवं अन्य खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। कंपनी की इस पहल से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। बच्चों ने हिमाचली नाटी, पंजाबी गिद्दा सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मेधावी विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये तक की वार्षिक छात्रवृत्ति

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई वार्षिक छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि रही। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) हरप्रीत सिंह पुरी ने कक्षा पहली से बारहवीं तक प्रत्येक कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की।

इसके तहत कक्षा पहली के विद्यार्थी को 1,000 रुपये, दूसरी कक्षा के विद्यार्थी को 2,000 रुपये और इसी क्रम में प्रत्येक अगली कक्षा के लिए 1,000 रुपये की वृद्धि करते हुए बारहवीं कक्षा के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 12,000 रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दी गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है।

वहीं, खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने की उपलब्धि हासिल करने वाली विद्यालय की छात्रा राधिका और छात्र आकाश को भी कंपनी की ओर से 5,000-5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को 500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नेंज मेड साइन्स फार्मा की ओर से मुख्य परिचालन अधिकारी हरप्रीत सिंह पुरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक (CEO & MD) मनमीत सिंह मल्होत्रा, निदेशक (बिजनेस डेवलपमेंट) बलजीत सिंह गोराया, निदेशक (ऑपरेशन्स) सुनील वशिष्ट तथा मानव संसाधन विभाग से धीरज शर्मा उपस्थित रहे।

वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना मल्होत्रा, वंदना कपूर, साजिदा बेगम, अंजना तोमर, हेमंत कुमार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं सदस्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

कंपनी की इस पहल को शिक्षा, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है। इस तरह के आयोजनों से न केवल जरूरतमंद विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है।

LATEST POSTS

पत्रकारिता और साहित्य जगत ने खोया अपना साथी, अरुण डोगरा का निधन

जिला बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रसिद्ध कवि अरुण डोगरा का सोमवार शाम एम्स कोठीपुरा में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की...

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

पांवटा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते वन परिक्षेत्र अधिकारी गिरफ्तार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम...

राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में GMSSS अम्बोया का शानदार प्रदर्शन

राज्य स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में GMSSS अम्बोया का शानदार प्रदर्शन 40 विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर लिया भाग, विभिन्न प्रतियोगिताओं में हासिल किए उत्कृष्ट...

Most Popular

spot_img