जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पांवटा साहिब वन मंडल की भगानी फॉरेस्ट रेंज के रेंज ऑफिसर सुमंत कुमार को स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनको विजिलेंस ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है।
विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि वन परिक्षेत्र अधिकारी सुमंत धमकी दे रहा था कि यदि 10 हजार रुपये नहीं दिए, तो दोनों ट्रैक्टर जब्त कर लिए जाएंगे। इस पर स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर की टीम ने जाल बिछाया और वह रंगे हाथों टीम की गिरफ्त में आ गया। शिकायतकर्ता इकराम ने बताया कि वह भगानी गांव का एक मजदूर है। फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भगानी सुमंत ने उसके जीजा ज़ुल्फ़ान को यमुना नदी से रेत ले जाने पर उसके दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी और उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।

इस शिकायत पर पांवटा साहिब में विजिलेंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार की टीम ने एक जाल बिछाया और आरोपित को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई जारी है।




