Site icon Paonta News

 नघेता विद्यालय की छात्रा ग्वालियर खेलेगी हाॅकीअंडर 19 में

अंडर 19 में नघेता विद्यालय की छात्रा ग्वालियर खेलेगी हाॅकी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नघेता की छात्राओं ने हॉकी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चंबा में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। जिसके चलते अंडर 19 में अंकिता पुंडीर पुत्री पूर्ण सिंह का चयन नेशनल के लिए हुआ है। छात्रा ग्वालियर मध्य प्रदेश में हॉकी खेलेगी।

बता दें की अंडर 17 और 14 में भी विद्यालय की लगभग 6 छात्राओं की नेशनल खेलनी की संभावना है।इसका श्रेय विद्यालय के कर्मठ डीपीईी राजेश चैहान को जाता है जिनके प्रयासों से हर वर्ष खेल कूद में विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन रहता है।

प्रधानाचार्य दिलीप सिंह नेगी ने सभी बच्चों को बधाई दी तथा नेशनल जाने वाली छात्रा को अग्रिम शुभकामना दी।

Exit mobile version