हमारी सरकार ने एशियाई खेलों एवं पैरा एशियाई खेलों के पदक विजेता हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। अब स्वर्ण पदक जीतने पर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक जीतने पर 1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।
हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों को उचित सम्मान मिले और आने वाली पीढ़ी के युवा भी खेलों के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रेरित हों।




