हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। शिलाई उपमंडल के अंतर्गत कांडो भटनोल के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। घायल बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दीवाली से कुछ दिन पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पिता और पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, इस घटना से पूरे गिरिपार क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।



